Wednesday 22 November 2017

Tere Mere Pyar Ke Kisse Purane Ho Gaye....


तेरे मेरे प्यार के किस्से पुराने हो गए, 
कल तलाक अपने थे जो वो सब बेगाने हो गए, 

आज भी मै ढूँढ़ता हूँ उस गली में वो निशाँ, 
जिनके साये में सनम तेरे दीवाने हो गए, 

वो तेरा रुकना पलट कर फिर हामी को देखना, 
मुस्कराहट को छुपाने के बहाने खो गए, 

रेशमी अंचल का लहरा कर लिपट जाना हमें, 
अजनबी लगता है जब सपने सुहाने खो गए, 

आज भी तस्वीर वो आँखों में बसती है मेरे,
जिसको पन्नो में छुपाकर तनहा रो कर सो गए, 

वो लड़कपन की मोहब्बत, रूठ जाने की अदा, 
मुस्कुराती है हामी पर जब सयाने हो गए, 

वक़्त ने बदली जो करवट क्या से क्या हम हो गए, 
हमसफ़र समझे थे जिनको बेखबर वो हो गए, 

                            - नीतू ठाकुर 

IN ENGLISH.......

Tere Mere Pyar Ke Kisse Purane Ho Gaye
Kal Talak Apne The Jo Wo Sab Begane Ho Gaye

Aaj Bhi Mai Dhundta Hun Us Gali Me Wo Nishan
Jinke Saye Me Sanam Tere Diwane Ho Gaye 

Wo Tera Rukna Palat Kar Fir Hami Ko Dekhna
Muskurahat Ko Chupane Ke Bahane Kho Gaye

Reshmi Anchal Ka Lahra Kar Lipat Jana Hame
Ajnabi Lagta Hai Jab Sapne Suhane Kho Gaye

Aaj Bhi Tasveer Wo Ankhon Me Basti Hai Mere
Jisko Panno Me Chupakar Tanha Ro Kar So Gaye

Wo ladakpan Ki Mohabbat, Rooth Jane Ki Ada
Muskurati Hai Hami Par Jab Sayane Ho Gaye

Waqt Ne Badli Jo Karwat Kya Se Kya Hum Ho Gaye
Humsaphar Samjhe The Jinko Bekhabar Wo Ho Gaye

                       - Nitu Thakur

12 comments:

  1. वाह बहुत दिलकश!!
    पहले फसाने फिर रूसवाई
    ऐ मोहब्बत तूने क्या क्या न दिखाया।
    बहुत सुंदर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार तहेदिल से शुक्रिया

      Delete
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द" सशक्त महिला रचनाकार विशेषांक के लिए चुनी गई है एवं सोमवार २७ नवंबर २०१७ को लिंक की गई है.................. http://halchalwith5links.blogspot.com आप सादर आमंत्रित हैं ,धन्यवाद! "एकलव्य"

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार तहेदिल से शुक्रिया

      Delete
  3. प्रिय नीतू जी -- मन के लाजवाब भवन को उकेरती सुंदर रचना के लिए आपको सस्नेह बधाई -- सभी पंक्तियाँ अति ह्रदय स्पर्शी हैं --- पर
    वो लड़कपन की मोहब्बत, रूठ जाने की अदा,
    मुस्कुराती है हामी पर जब सयाने हो गए-- मुझे विशेष पसंद आई | सस्नेह हार्दिक शुभकामना ---------

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार तहेदिल से शुक्रिया

      Delete
  4. वाह नीतू जी..बहुत सुंदर भावों से लबरेज है हर पंक्तियाँ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार तहेदिल से शुक्रिया

      Delete
  5. वाह!!!
    बहुत ही लाजवाब....

    ReplyDelete
  6. जियो जियो ..दिल गद गदा गइल हो जिया ..

    ReplyDelete

Sanam Ab Muskurao Tum

हमें खोकर हमीं को याद करना भूल जाओ तुम  मिली है तुमको आजादी सनम अब मुस्कुराओ तुम  बहुत चुभती थी मेरी फिक्र मेरी बेतुकी बातें  न...

Meri Har Sham Tera Intjar Karti Hai...