Wednesday 19 July 2017

Sham Aati Hai Doob Jati Hai....Nitu Thakur


शाम आती है डूब जाती है 
रात तन्हाइयों में जाती है 
किसी वीरान हवेली की तरह ज़िंदा हूँ 
ऐसा लगता है जैसे कैद में परिंदा हूँ 

कितनी खुशहालियाँ भरी है इस ज़माने में 
कोई पल उड़ के नहीं आता इस वीराने में 
हम जो पलकें बिछाये बैठे हैं 
देर उतनी ही लग रही है तेरे आने में 

मेरी आँखों में नए ख्वाब बसाने आजा 
मेरी बेनूर ज़िंदगी को सजाने आजा 
कैसे काटेंगे ज़िंदगी तनहा 
मेरी तन्हाइयों का साथ निभाने आजा 

खो गई हूँ अँधेरी गलियों में 
फूल खिलते नहीं जहाँ पे कलियों में 
थम के हाथ मुकद्दर में रौशनी कर दे 
मेरी बेनूर ज़िंदगी को ज़िंदगी कर दे 

- नीतू ठाकुर 

----X--- IN ENGLISH

Sham aati hai dub jati hai, 
Rat tanhaiyon me jati hai,
Kisi viran haveli ki tarah zinda hun, 
Aise lagta hai jaise kaid me parinda hun,

Kitni khushhaliyan bhari hai is jamane me,
Koi pal udke nahi aata is virane me,
Hum jo palke bichaye baithe hai,
Der utni hi lag rahi hai tere aane me,

Meri ankhon me naye khwab basane aaja,
Meri benoor zindgi ko sajane aaja,
Kaise katenge zindgi tanha,
Meri tanhaiyon ka sath nibhane aaja,

kho gai hun andheri galiyon me,
Phool khilte nahi jahan pe kaliyon me,
Tham ke hath mukaddar me roshni kar de,
Meri benoor zindgi ko zindgi kar de,

  - Nitu Thakur


18 comments:

  1. मेरी बेनूर जिंदगी को जिंदगी कर दे...बहुत उम्दा

    ReplyDelete

  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" ,बुधवार 17जनवरी2018 को लिंक की गई है...............http://halchalwith5links.blogspot.in परआप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    ReplyDelete
  3. वाह्ह्....बहुत सुंदर लिखा आपने प्रिय नीतू...👌

    हर शाम एक दर्द टीसकर मुझे आवाज़ देता है
    डूबता सूरज जेहन में फड़फड़ाकर परवाज़ देता है

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार
      मन को भा गयी आप की प्रतिक्रिया

      Delete
  4. वाह ! क्या बात है ! खूबसूरत प्रस्तुति ! बहुत खूब आदरणीया ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार
      सुंदर प्रतिक्रिया

      Delete
  5. सुंदर भाव संजोये रचना

    ReplyDelete
  6. वाह!!नीतू ,बहुत सुंंदर !!

    ReplyDelete
  7. वाह!!!
    बहुत ही खूबसूरत ...
    बेहद लाजवाब

    ReplyDelete
  8. बहुत खूबसूरत मनुहार है नीतू जी

    ReplyDelete

Sanam Ab Muskurao Tum

हमें खोकर हमीं को याद करना भूल जाओ तुम  मिली है तुमको आजादी सनम अब मुस्कुराओ तुम  बहुत चुभती थी मेरी फिक्र मेरी बेतुकी बातें  न...

Meri Har Sham Tera Intjar Karti Hai...